चमोली: गोपेश्वर में जुटने लगे वैज्ञानिक, दो दिवसीय राज्यस्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव की तैयारियां पूरी–

by | Oct 8, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

नौ व दस को छह सीमांत जनपदों के 240 बाल वैज्ञानिक करेंगे महोत्सव में प्रतिभाग, कई प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन–

गोपेश्वर: दो दिन नौ और दस अक्टूबर को गोपेश्वर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में राज्य स्तरीय द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन शुरू होगा। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और चमोली शिक्षा विभाग की ओर से महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में सीमांत छह जनपदों के 240 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।

रविवार को जीआईसी के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महोत्सव में उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमाेली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल के साथ उपस्थित होंगे। आयोजन के दौरान पांच प्रतियोगिताएं पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, नाटक और विज्ञान ड्रामा आयोजित होगा।

महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के परिसर से लेकर सभागार तक की सजावट की गई है। यह आयोजन यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के निर्देशन में आयोजित होगा। इस मौके पर सह समन्वयक जितेंद्र कुमार, विकास नौटियाल, प्रधानाचार्य केबी सिंह, राजेंद्र प्रसाद थपलियाल, नरेंद्र सिंह रावत, अनूप खंडूरी, डीएस कंडेरी, विजय पंत, डीएस चौहान, जानकी परमार, अर्चित पांडेय आदि मौजूद रहे।

महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2022 में चंपावत में आयोजित हुए प्रथम बाल विज्ञान समारोह चंपावत में आयोजित हुआ था। इस महोत्सव में चमोली की बाल वैज्ञानिक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से द्वितीय महोत्सव सीमांत चमोली जनपद में कराने का आग्रह किया था, तब सीएम ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि समोरोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत व चमोली जनपद के तीनों विधानसभा के विधायक मौजूद रहें।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!