निर्वाचन: नंदन सिंह नंदानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हुए निर्वाचित, विजय जुलूस निकला–

by | Oct 8, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

381 व्यापारियों ने किया अपने मता​धिकार का प्रयोग, महमंत्री पद पर विक्रम सिंह और कोषाध्यक्ष दिलवर सिंह निर्वाचित–

नंदानगर: व्यापार मंडल नंदानगर के निर्वाचन में नंदन सिंह रावत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। विक्रम सिंह महामंत्री और दिलवर सिंह कठैत कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। रविवार को व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें 381 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 8 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नंदन सिंह रावत 204 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए।

जबकि दूसरे स्थान पर विक्रम सिंह बिष्ट को 174 मत मिले। महामंत्री पद पर विक्रम सिंह 222 मत हासिल कर विजयी रहे। दूसरे प्रत्याशी चिंताम​णि सती को 157 मत पर ही संतोष होना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर दिलवर सिंह कठैत 221 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए, जबकि इसी पद के दूसरे प्रत्याशी रणजीत सिंह ने 154 मत हासिल किए।

चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी दौलत सिंह रावत, प्रदीप सिंह नेगी, आलम राम, नरेंद्र सिंह रावत, सुदर्शन सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी, साजन सिंह फरस्वाण, धूम सिंह बिष्ट, सब्बर सिंह नेगी, दलीप सिंह नेगी, राय सिंह, दर्शन सिंह बिष्ट, आशुतोष पुरोहित, ​त्रिभुवन सिंह फरस्वाण, चरण सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र मैठाणी, जिला महामंत्री राजेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!