चमोली: राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव हुआ शुरू–

by | Oct 9, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ महोत्सव का आगाज, 240 बाल वैज्ञानिक पहुंचे, वैज्ञानिकों से हुए रुबरू–

गोपेश्वर: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव अटल उत्कृष्ट विद्यालय गोपेश्वर में सोमवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल तथा जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो मैसेज के माध्यम से कहा मुझे अपार हर्ष हो रहा है कि आज यह आयोजन गोपेश्वर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में चाहे चंद्रयान मिशन हो, आदित्य मिशन हो, अग्नि या बह्मेश मिसाइल हो, न्यूक्लियर एनर्जी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हो सभी क्षेत्रों में हमारा देश विश्व के शीर्ष देशों में शामिल हो रहा है। यह बाल विज्ञान महोत्सव सभी प्रकार की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान ढूंढने का अनुपम अवसर है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि आज कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारे देश में अक्षय ऊर्जा, सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा के साथ-साथ कम्प्यूटर, मोबाइल चिप का बडे लेवल पर उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में हमने शिक्षा के क्षेत्र में काफी इनोवेटिव प्रयास किए हैं।

यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पन्त ने बताया कि बाल विज्ञान महोत्सव में 6 सीमांत जिलों उतरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ,चम्पावत,रूद्रप्रयाग तथा चमोली के कुल 240 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। महोत्सव में पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, नाटक और विज्ञान ड्रामा होगा।

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, डीसीबी अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, प्रधानाध्यापक कर्मबीर सिंह, जिला समन्वयक आरपी थपलियाल, सह संयोजक नरेंद्र सिंह रावत, मीडिया प्रभारी आरपी सती, डीएस कंडेरी, अनूप खंडूरी, विजय पंत, वाईएस कुंवर, एसके पुरोहित, विनोद पुरोहित, हरेंद्र कुंवर, संजय पुरोहित, ओमप्रकाश पुरोहित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन केएस रावत ने किया।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!