आस्था: इस वर्ष केदारनाथ धाम में पहुंचे रिकार्ड तीर्थयात्री–

by | Oct 10, 2023 | आस्था | 0 comments

मंगलवार को हुई बारिश से मौसम हुआ सर्द, श्री बदरीनाथ धाम में भी बढ़ी सर्दी–

केदारनाथ: इस वर्ष चारधाम यात्रा में देश-विदेश के तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ पड़ा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के बेहतर यात्रा प्रबंधन का ही नतीजा रहा कि लाखों की संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ी। केदारनाथ धाम में मंगलवार को सुबह से बादल छाये रहे तथा दोपहर से बारिश शुरू हो गयी। ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी भी हुई। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रतिदिन अठारह से बीस हजार तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। सोमवार तक कुल 1609913 ( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये हैं। साढ़े छयालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच गये हैं। इनमें से सबसे अधिक तीर्थयात्री अभी तक श्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विगत रविवार को केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सर्द मौसम के मद्देनजर उन्होंने मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जाये तथा मंदिर दर्शन में सुगमता से हों। बताया कि यात्रा की शुरुआत से ही बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भी केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के बीच मौजूद हैं। अभी तक 1524798(सवा पंद्रह लाख) तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे गये हैं। जबकि अभी यात्रा में एक से डेढ़ महीने का समय बाकी है। जिस कारण धाम की तीर्थयात्रा में बढोत्तरी होने की उम्मीद है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!