मौसम: चमोली में अचानक बढ़ गई ठंड, बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी–

by | Oct 15, 2023 | चमोली, मौसम | 0 comments

​कई जगहों पर बारिश के साथ पड़े ओले, लोगों ने गरम कपड़े निकाले बाहर, बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड से कांपे तीर्थयात्री–

चमोली: जनपद में रविवार को बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में ईजाफा हो गया है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी क्षेत्र में बारिश होने से ठंड शुरू हो गई है। कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है। इससे पूरे जिले में ठंड पड़ने लग गई है।

रविवार दोपहर करीब एक बजे बदरीनाथ धाम का मौसम बदल गया। धाम की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। अचानक बढ़ी ठंड से लोगों ने गरम कपड़े निकाल दिए हैं। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते दोपहर बाद तीर्थयात्री अपने कमरों में ही दुबके रहे। शाम को यहां शीतलहर का प्रकोप रहा। बारिश होने से जिले में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है।

वहीं तेज हवा से गोपेश्वर-मंडल रोड पर एक पेड़ गिर गया, जिससे यातायात बंद रहा। गोपेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर सड़क पर यातायात शुरू कराया। पोखरी क्षेत्र में मौसम बदलते ही ठंड में जबरदस्त इजाफा हो गया है। मोहनखाल क्षेत्र में सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं, केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!