चमोली: खेलों को बढ़ावा देने के लिए चमोली जिला प्रशासन की सराहनीय पहल–

by | Oct 15, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

वाइब्रेंट विलेज में आयोजित की जा रही है मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताएं, भोटिया जनजाति के लोग जमकर उठा रहे खेलों का आनंद–

नीती (चमोली)। चमोली जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग के माध्यम से वाइब्रेंट विलेजों में मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। वाइब्रेंट विलेज नीती, गमशाली, बांपा, फरकिया गांव में 14 से 15 अक्टूबर तक दो दिवसीय मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहरगांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मनोरंजक खेलकूद के तहत पुरूष एवं महिला वर्गो में नींबू दौड़, तीन टांग दौड़, रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, रस्सा कस्सी, बोरा दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

महिला नींबू-चम्मच दौड़ में ग्राम बाम्पा की मंजू पाल ने प्रथम, फरकिया गांव की इंदु देवी ने द्वितीय तथा गमशाली की रानी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ में गमशाली की मंजू देवी व रानी देवी ने प्रथम, बांपा की मंजू पाल व कलावती पाल की जोड़ी ने द्वितीय, गमशाली की उषा देवी व अंजलि देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में गमशाली की राजेश्वरी देवी ने प्रथम, ग्राम फरकिया की दिव्या देवी ने द्वितीय, गमशाली की अंजलि देवी तृतीय रही। कुर्सी दौड़ में बाम्पा की विमला देवी, गमशाली की राजेश्वरी तथा फरकिया की दिव्या देवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही।

रस्सा कस्सी में ग्राम गमशाली ने फरकिया गांव को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की इससे पूर्व गमशाली ने बाम्पा को 2-0 से तथा फरकिया ने नीति को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग की कुर्सी दौड़ में फरकिया के लक्ष्मण सिंह व विक्रम सिंह ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय, ग्राम गमशाली के लक्ष्मण सिंह मार्ताेलिया ने तृतीय स्थान, बोरा दौड़ में फरकिया के अभिषेक भूटानी, फरकिया के विक्रम रावत व विनोद भूटानी तथा तीन टांग दौड़ में फरकिया के विनोद भूटानी व अभिषेक की जोड़ी, लक्ष्मण सिंह रावत व अमन लाल की जोड़ी तथा संजय सिंह रावत व विक्रम रावत की जोड़ी ने क्रमशः प्रथम से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायकों में कमल किशोर सिंह, राकेश कुंवर, रघुनाथ बुटोला, जयदीप झिक्वाण, कुंवर सिंह भगत सिंह राणा, पुष्कर हिंदवाल, अनिल सिंह रहे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, बांपा ग्राम प्रधान पीताम्बरी देवी एवं फरकिया ग्राम प्रधान बलवीर सिंह द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने वाइब्रेंट विलेजों में मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता कराने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान खेल विभाग के सीएओ वीएस चौधरी, एनएस नेगी, उत्तम सिंह एवं चारों गांवों के ग्रामवासी मौजूद रहे। जिला क्रीडा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि 16 और 17 अक्टूबर, 2023 को बुरांश, मलारी में वाइब्रेंट विलेज कैलाशपुर, मेहरगांव, गुरगुटी, मलारी, कोषा के लिए महिला वर्ग हेतु रस्सा कस्सी, तीन टांग दौड़, नींबू चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद तथा पुरुष वर्ग के लिए कुर्सी दौड़, बोरा दौड, तीन टांग दौड, कबडडी व वालीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!