चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Oct 16, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जंगल गई नाबालिग से गांव के ही अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को चला मामले का पता–

चमोली: जनपद के नंदानगर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत की।

15 अक्टूबर को एक व्य​क्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बहन इसी वर्ष मार्च महीने में जंगल गई थी। गांव के ही 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसने नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। उसने पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी और उसकी बेटी पीड़िता को उनकी सहमति के बिना गर्भपात कराने की नियत से बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) ले गए, जहां पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। वह बच्ची वर्तमान में आरोपी की बेटी के पास ही है।पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच उपनिरक्षक पूनम खत्री कर रही हैं।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!