चमोली: साधन सहकारी समिति में 70 लाख का घोटाला आया सामने–

by | Oct 18, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

प्राथमिक जांच में सही पाया गया घोटाला, अब कार्रवाई की तैयारी में कोपरेटिव सोसायटी–

पोखरी: साधन सहकारी समिति हापला-मसोली में तकरीबन 70 लाख रुपये का घोटाला प्रकाश में आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राधारानी रावत, गुणम के प्रधान सज्जन नेगी, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी आदि ने जिला​धिकारी को सौंपे ज्ञापन में मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जनता की मेहनत की कमाई के 70 लाख इन कर्मचारियों ने हड़प लिए हैं।

कहा कि समिति के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से लोगों से पैसा तो लिया गया लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं किया गया। खातेधारकों ने समिति में पैसा जमा किया लेकिन कर्मचारियों ने पैसे बैंक में जमा करने के बजाय डकार लिए। जिन लोगों ने समिति से ऋण लिया था वह लगातार समिति में किस्त जमा करते रहे, लेकिन किस्त के पैसे भी हड़प लिए गए। जिससे ऋण लेने वालों पर समिति का पूरा कर्जा अभी भी बकाया है। जब इसकी शिकायत हुई तो कोपरेटिव सोसायटी चमोली की ओर से इसकी जांच की गई। जिसमें मामला सही पाया गया।

कोपरेटिव सोसायटी के अ​सिस्टेंट रजिस्टार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। लोगों की शिकायत पर हुई प्रथम जांच में घोटाले की बात सही पाई गई है। दो कर्मचारीयों को नोटिस भी भेजे गए हैं। यदि उनके द्वारा धनरा​शि जमा नहीं की जाती है तो उस ​स्थिति में इनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!