चमोली: वि​धि-विधान से गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ–

by | Oct 20, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपीनाथ मंदिर परिसर में लगा भक्तों का तांता, गंगोलगांव के नंदा देवी मंदिर में हुई रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजाएं–

गोपेश्वरी: वि​​धि-विधान से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गए। इस दौरान भक्तों ने जय रुद्रनाथ, जय गोपीनाथ के जयकारे लगाए। गोपीनाथ मंदिर परिसर में रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। गोपेश्वर गांव के श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देवता को अर्घ्य लगाया और मनौतियां मांगी। इससे पूर्व गंगोलगांव के नंदा देवी मंदिर में भी मां नंदा और रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। अब छह माह तक शीतकाल में रुद्रनाथ जी की पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर में होगी।

इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर में शुरूआत से ही देश-विदेश के तीर्थयात्री भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों को पहुंचे। मंदिर में इस वर्ष 10600 तीर्थयात्रियों ने भगवान रुद्रनाथ के मुख के दर्शन किए।

18 अक्तूबर को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। जिसके बाद डोली मौलीखर्क और नंदा देवी मंदिर गंगोलगांव में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची। शुक्रवार को सुबह सात बजे आचार्य ब्राह्मणों ने रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजाएं आयोजित की। इसके बाद राजभोग लगाया गया। महिला मंगल दल की महिलाओं ने नंदा देवी मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया। गंगोलगांव में दयाल सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, भर त सिंह तमेर, विनोद रावत, पंडित नवीन भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता रमन राणा, अतुल राणा, महेंद्र सिंह राणा, परु रावत आदि मौजूद रहे।

अपराह्न एक बजे रुद्रनाथ की उत्सव डोली ने भक्तों के साथ गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। डोली का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अपराह्न साढ़े तीन बजे रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ परिसर में पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए और मनौतियां मांगी। रुद्रनाथ के पुजारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि रुद्रनाथ में इस वर्ष मौसम खुशनुमा बना रहा। रुद्रनाथ के दर्शनों को भक्तों का तांता लगा रहा।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!