चमोली: सुबह चार बजे के अंधेरे में आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने की छापेमारी, 80 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद–

by | Oct 21, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

एक महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार, एक हजार किलोग्राम से अ​धिक लाहन भी किया बरामद–

गोपेश्वर: चमोली के जिला आबकारी विभाग और पुलिस की एसओजी टीम ने शनिवार को सुबह चार बजे के अंधेरे में गोपेश्वर के तल्ला नैग्वाड़ में कच्ची शराब के विरोध में छामेमारीअ​भियान चलाया। छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंपमच गया। टीम ने दो घरों से 80 लीटर कच्ची शराब और एक हजार किलोग्राम से अ​धिक लाहन बरामद किया। टीम ने कार्रवाई कर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला​धिकारी हिमांशु खुराना के आदेश पर जिला आबकारी विभाग ने तल्ला नैग्वाड़ क्षेत्र में छापेमारी की योजना बनाई। इसमें पुलिस की एसओजी टीम का सहयोग भी लिया गया।

जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी के निर्देशन में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए आबकारी निरीक्षक आराधना रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया। छापेमारी में किशन सिंह के घर से 20 लीटर कच्ची शराब और 250 किग्रा लाहन तथा पुष्पा देवी के घर से 60 लीटर कच्ची शराब तथा 800 किग्रा लाहन बरामद किया। कच्ची शराब को अपने संरक्षण में लिया गया, जबकि लाहन के सेंपल लेकर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आबकारी विभाग की टीम में आबकारी निरीक्षक आराधना रावत के अलावा उप आबकारी निरीक्षक कर्णप्रयाग कीर्ति सिंह परमार, प्रधान आबकारी कर्णप्रयाग रविंद्र सिंह, प्रधान आबकारी जोशीमठ सतेंद्र सिंह शामिल रहे, जबकि एसओजी टीम से एसओजी प्रभारी नवनीत भंडारी, कांस्टेबल चंदन और राजेंद्र शामिल रहे। इस दौरान थाना गोपेश्वर की टीम के साथ ही चीता पुलिस भी मौजूद रही। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने कहा कि कच्ची शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!