चमोली:साक्ष्यों के अभाव में पति के हत्या के मामले में पत्नी दोषमुक्त–

by | Oct 21, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, महिला गरीब होने पर पैरवी के लिए नियुक्त हुई न्यायमित्र–

गोपेश्वर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में पति की हत्या में जेल की सजा काट रही संगीता देवी को दोषमुक्त कर दिया। साथ ही जिला कारागार पुरसाड़ी को शीघ्र संगीता देवी की रिहाई के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ अ​धिवक्ता व न्यायमित्र रैजा चौधरी ने बताया कि थाना जोशीमठ में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि 29 जनवरी 2021 की रात्रि को उसने अपने पड़ोस में शोर शराबे की आवाज सुनीं। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े देखा। जिसका नाम लालू था। उसके सिर से खून बह रहा था। वहीं समीप एक पत्थर भी पड़ा हुआ था।

उसने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त लालू ने दम तोड़ दिया था। जिस पर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी संगीता देवी, ग्राम पलासी, अरेरिया, थाना नरपतगंज, अरेरिया, बिहार, हाल निवास जोशीमठ के विरुद्ध धारा 302 में हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विवेचना के बाद मामला जिला न्यायालय में पहुंचा।

हत्यारोपी एक गरीब महिला होने के कारण न्यायालय के आदेश पर उसकी पैरवी न्यायमित्र रैजा चौधरी की ओर से की गई। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए संगीता देवी को दोषमुक्त कर दिया।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!