चमोली: लकड़ी लेने जंगल गए व्य​क्ति का भालू के साथ हुआ संघर्ष, भालू लहुलुहान कर जंगल में भागा–

by | Oct 22, 2023 | चमोली, वन्यजीव, हमला | 0 comments

घायल व्य​क्ति ने मोबाइल फोन से पत्नी और एक युवक को किया फोन, हायर सेंटर रेफर–

चमोली: निजमुला घाटी के गांवों में भालू का आतंक कम नहीं हो रहा है। भालू के डर से महिलाएं घास और लकड़ी लेने जंगल भी नहीं जा पा रही हैं। शनिवार को दोपहर में जंगल से लकड़ी लेकर आ रहा ईराणी गांव का 35 साल का व्य​क्ति आनंद सिंह का सेंजबगड़ा तोक में भालू से सामना हो गया। काफी देर तक आनंद सिंह और भालू के बीच करीब दस मिनट तक संघर्ष हुआ। उसके चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

आनंद सिंह ने बुरी तरह से घायल अवस्था में मोबाइल फोन से अपनी पत्नी और ग्रामीण राजवीर सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण जंगल की ओर गए और रात करीब आठ बजे आनंद सिंह को गांव तक लाए।

गांव से सड़क की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों ने रात को ही कुर्सी के सहारे घायल को चार किलोमीटर पैदल चलकर भेलताना नामक स्थान तक पहुंचाया। यहां से 108 सेवा वाहन से उसे रात करीब दो बजे जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। आनंद सिंह के चेहरे, हाथ, पांव और सिर पर भालू के नाखूनों के गहरे निशान पड़ गए हैं, जिससे भारी मात्रा में खून का रिसाव हुआ। चिकित्सकों ने श्रीकोट बेस अस्पताल में आनंद सिंह का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। जिससे उसकी जान बच गई है।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!