चमोली: पुलिस ने जनपद के इन तीन गांवों में नष्ट की अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती–

by | Oct 23, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

10 नाली भूमि से भांग के पौधों को किया नष्ट, ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से भी कराया अवगत–

गोपेश्वर: वन विभाग, राजस्व विभाग और चमोली पुलिस की टीम ने निजमुला घाटी के पाणा, दुर्मी और पगना गांव में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में चमोली पुलिस की ओर से ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत इन दिनों नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ पुलिस टीम ने निजमुला घाटी के दूरस्थ गांवों में नशा उन्मूलन अभियान चलाया।

पुलिस के एसओजी टीम प्रभारी नवनीत भंडारी ने ग्रामीणों को भांग की खेती करने पर संबंधित के विरुद्ध होने वाली वैधानिक कार्यवाही की भी जानकारी दी। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक नीरज स्वरुप, वन दरोगा संजय कुमार, वन आरक्षी गोपाल सिंह, होमगार्ड के प्लाटून कमांडर सुरेंद्र कुमार के साथ ही पुलिस की एसओजी टीम मौजूद रही।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!