राजकाज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन पढ़ें–

by | Oct 24, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का अनावरण एवं बद्रीनाथ धाम आश्रम लोकार्पण समारोह–

गोपेश्वर: अवधूत मंडल पीठाधीश्वर अनंत विभूषित परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी महाराज, अपनी उपस्थित से सबको आनंद और आशीर्वाद प्रदान करने वाले पूज्य संतगण, समारोह के संयोजक डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. उर्मिला पांडे एवं संस्कृत संस्कृति के संवाहक डॉ. महावीर अग्रवाल, अन्य सभी श्रद्धालु भाई, बहनों।

आज दुर्गा नवमी के अति पावन अवसर पर हिमालय के उच्च शिखर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का अनावरण एवं बद्रीनाथ धाम आश्रम का लोकार्पण करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। उत्तराखंड को दुनिया के सभी जन, देवभूमि कहकर श्रद्धापूर्वक प्रणाम करते हैं। परम पवित्र बद्रीनाथ धाम, हम कोटि-कोटि प्रत्येक हिंदू की यह प्रबल इच्छा रहती है कि जीवन में कम से कम एक बार आकर श्री बद्रीनाथ जी का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। हिमालय भारत का गौरव है, मां गंगा देश की जीवन रेखा है, इस परम पावन बद्रीनाथ धाम में तपस्या करने वाले योगिजन ईश्वर का साक्षात्कार करते हैं।

योगेश्वर ने यहां 12 वर्ष तक घोर तपस्या की थी। पवित्र धाम में आश्रम का निर्माण करना बहुत प्रसंसनीय और अभिनंदननीय कार्य है। अवधूत मंडल आश्रम की पावनी परंपरा है कि वे सतत् परोपकार के कार्य करते रहते हैं। पूज्य स्वामी संतोषानंद जी महाराज पवन पुत्र श्री हनुमान जी की कृपा एवं प्रेरणा से सदैव लोकोपकार में संलग्न रहते हैं।

इन आश्रम में न जाने कितने यात्री, परिवार आकर सुखपूर्वक रहेंगे और भगवान की भक्ति करेंगे। मैं पूज्य स्वामी जी को एवं इस महान कार्य में तन, मन, धन से समर्पित आप सभी भाई बहनों को शतशत हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए, भगवान बद्रीनाथ के पावन चरणों में प्रणाम करता हूं और इस राज्य की सुख संपन्नता की प्रार्थना करता हूं।

धन्यवाद।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!