चमोली: रोडवेस बस और कार की जोरदार टक्कर में मां बेटे गंभीर रुप से घायल–

by | Oct 26, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

तेज रफ्तार में आ रही थी कार, टक्कर होते ही आगे से क्षतिग्रस्त हो गई कार, मां-बेटे अस्पताल में भर्ती–

नंदप्रयाग: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक कार और दिल्ली-गोपेश्वर रोडवेज की बस में भयंकर ​भिडंत हो गई। कार में सवार मां और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों अब खतरे से बाहर हैं। दोनों का इलाज कर्णप्रयागा अस्पताल में चल रहा है।

बृहस्पतिवार को सुबह गोपेश्वर को हल्दापानी से यशोदा देवी और बेटा अतुल सती कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे, जबकि दिल्ली-गोपेश्वर बस गोपेश्वर की ओर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार में आ रही कार की बस से ​भिडंत हो गई। जिससे कार में सवार मां बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए।

कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोकल वाहन चालकों ने बिना देर किए दोनों घायलों को उप​ जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों के हाथ गांव में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!