आस्था: बदरीनाथ धाम के अलौकिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हो उठे उपराष्ट्रपति–

by | Oct 27, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन, करीब एक घंटे रहे धाम में, विशेष विमान से पहुंचे थे बदरीनाथ धाम–

बदरीनाथ: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के संग बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम के अलौकिक सौंदर्य को उपराष्ट्रपति ने करीब से निहारा। उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी भी ली। उपराष्ट्रपति ने देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

उप राष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर, 2023 को वायुसेना के विशेष विमान से बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से उपराष्ट्रपति कार से बद्रीनाथ मंदिर पहुॅचे। मंदिर में करीब 25 मिनट तक बद्री विशाल की वेदपाठ एवं विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न की और प्रसाद स्वरूप उन्हें बद्री तुलसी माला, बद्री प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किए।

मंदिर परिसर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने उपराष्ट्रपति को भोजपत्र पर अंकित बद्री विशाल की आरती, स्मृति चिन्ह एवं स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। वही श्री बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का फूल मालाओं से स्वागत किया।

भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख उपराष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो की जानकारी भी ली और विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों मे इस चुनौतीपूर्ण कार्य को आगे बढाने के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के कड़ेइंतेजाम किए गए थे। साथ ही कन्टीजेन्सी प्लान के तहत गौचर में भी सभी व्यवस्थाए रखी गई थी।

उपराष्ट्रपति के बद्रीनाथ भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एडीएम डॉ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, ईओ सुनील पुरोहित, सदस्य भाष्कर डिमरी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद थे

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!