चमोली: फर्जी निकला फौजी, न्यायालय ने डेढ़ साल जेल की सजा सुनाई–

by | Oct 28, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने सुनाया फैसला, अपने को फौजी बताकर पीड़िता से की छेड़छाड़–

गोपेश्वर:

नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह ने दोषी पाते हुए एक साल पांच माह की सजा सुनाई है। साथ ही अभियुक्त पर अर्थ दंड भी लगाया गया। अर्थ दंड नहीं देने पर एक माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। घटना के वक्त पीड़िता की उम्र 14 साल थी।

मामले में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजन पोक्सो मोहन पंत ने बताया कि पीड़िता की मां ने छह फरवरी 2022 को चमोली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि पांच फरवरी 2022 को उनकी नाबालिग बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटी, शाम करीब सात बजे वह एक युवक के साथ घर पहुंची। युवक ने अपना नाम दीपक नेगी बताया। साथ ही कहा कि वह फौज में नौकरी करता है। पीड़िता की मां ने उससे आईडी मांगी लेकिन उसके पास कुछ नहीं था। युवक के परिजनेां का नंबर मांगा और उसपर बात की तो उसकी बहन से बात हुई, जिसने बताया कि उसका नाम दीपक नहीं हिमांशु नेगी है और वह आर्मी में नौकरी नहीं करता है।
पीड़िता से पूछने पर उसने अपनी मां को बताया कि अभियुक्त उसे मोटर साइकिल पर बामनाथ की तरफ ले गया, सुनसान जगह पर उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और जबरदस्ती उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पूनम खत्री ने की, अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में पांच गवाह पेश किया किए। जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी हिमांशु नेगी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। न्यायालय ने आरोपी फर्जी फौजी से पांच हजार रुपये अर्थदंड वसूला है। साथ ही राज्य सरकार को पीड़िता को प्रतिकर के रुप में 25 हजार रुपये देने के आदेश जारी किए हैं।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!