चमोली: जल्द होगा खेल महाकुंभ का आगाज, रोस्टर हुआ जारी–

by | Oct 31, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू, जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने ली अ​धिकारियों की बैठक, दिए निर्देश–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में खेल महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी एस नयाल ने बताया कि खेल महाकुंभ के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर 15 नवंबर तक, विकासखंड स्तर पर 16 नवंबर से 30 नवंबर तक, जनपद स्तर पर 01 से 15 दिसंबर तक और राज्य स्तर पर 16 दिसंबर से 30 दिसंबर,2023 तक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने की तिथि निर्धारित की गई है। खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाडियों को निःशुल्क पंजीकरण फार्म सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण कार्यालयों एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में उपलब्ध है। इसके अलावा वेबसाइट chamoli.gov.in पर भी पंजीकरण फार्म उपलब्ध है।

खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी संबधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि खेल महाकुंभ के दौरान प्रत्येक स्तर पर पेयजल, शौचालय, साफ सफाई, सुरक्षा, चिकित्सा आदि जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर अंडर-14 तथा अंडर 17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, चक्का व भाला फेंक, रिले दौड़) खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकासखंड स्तर पर अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-21 आयु वर्ग में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेलों के अतिरिक्त फुटबॉल, बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। जनपद स्तर पर उक्त खेलों के अतिरिक्त जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, एकल काता, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा।

खेल महाकुंभ में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300, द्वितीय पुरस्कार 200 तथा तृतीय पुरस्कार 150 रुपये नगद होगा। ब्लाक स्तर पर प्रथम पुरस्कार 500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 400 तथा तृतीय पुरस्कार 300 रुपये निर्धारित है। जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार 800 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 600 तथा तृतीय पुरस्कार 400 रुपये है और राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1000 तथा तृतीय पुरस्कार 700 रुपये निर्धारित है। खेल महाकुंभ को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ एलएन मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, सहित ब्लाक स्तर से शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!