आस्था: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वि​धि-विधान से तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद–

by | Nov 1, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

तीन नवंबर को बाबा तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी, यहीं होंगी शीतकालीन पूजाएं–

चोपता: सबसे ऊंचे हिमपर्वत श्रृंखला पर विराजमान तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुजनों को बधाई दी है, पहली बार तुंगनाथ जी में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं।

कपाट बंद होने के अवसर पर आज प्रात: ब्रह्ममुहुर्त में श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुल गये थे इसके बाद प्रात:कालीन पूजा-अर्चना तथा दर्शन शुरू हो गये। तत्पश्चात दस बजे से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो गयी तथा बाबा तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को स्थानीय फूलों भस्म आदि से ढ़क कर समाधि रूप दे दिया गया।इसके बाद ठीक ग्यारह बजे पूर्वाह्न श्री तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतू बंद कर दिये गये।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 2 नवंबर को श्री तुंगनाथ जी की देव डोली भनकुन प्रवास करेगी 3 नवंबर को भूतनाथ मंदिर होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी तथा 3 नवंबर को देवभोज का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ यहां बाबातुंगनाथ जी की शीतकालीन पूजायें शुरू हो जायेंगी।

आज कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, पुजारी प्रकाश मैठाणी, गीता राम मैठाणी,हर्षवधन मैठाणी तथा अन्य पुजारीगण सहित जिला प्रशासन, वन विभाग, उत्तराखंड पुलिस स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!