आस्था: बदरीनाथ धाम पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री–

by | Nov 5, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शनों को लगा वीआईपी का तांता, कई मंत्री और महामंडलेश्वर भी पहुंचे–

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ और केदारनाथ में संत महात्माओं, मंत्री, सांसद सहित विशिष्ट व्यक्तियों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। बागेश्वर धाम ख्याति प्राप्त पंडित धीरेन्द्र शास्त्री देहरादून में दरबार लगाने के बाद आज 11 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये उनके साथ आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा कैलाशानंद गिरी जी महाराज, परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, संत राधे बाबा, पूर्व विधायक संगीत सोम भी केदारनाथ पहुंचे।

बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री अपराह्न 1 बजे श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे वेदपाठ पूजा अर्चना संपन्न की उनके साथ संतगण भी बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि संतों ने सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की तथा विजिटर बुक अपना मंतब्य लिखा।

पूर्वाह्न 9 बजे केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देव सिंह चौहान सपरिवार केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। तथा दिन 11.30 केंद्रीय संचार राज्यमंत्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यो के बावत भी जानकारी ली। बासगांव( गोरखपुर) से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ मंदिर की छत को स्वर्ण मंडित करनेवाले गुप्ता बंधु श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ में सभी विशिष्ट अतिथियों की अगवानी कर स्वागत किया।

जबकि बदरीनाथ में इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ बीकेटीसी डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, तहसीलदार रवि शाह,प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!