चमोली: गोपेश्वर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी जीते–

by | Nov 5, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

एबीवीपी की बल्ले बल्ले, सभी पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन, समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी–

गोपेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सभी छह पदों पर छात्रसंघ पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थीठ परिषद ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत दर्ज करते हुए छात्रसंघ चुनाव में परचम लहराया है।

गोपेश्वर पीजी कॉलेज के छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डाॅ. जगमोहन नेगी ने बताया कि सचिव पद को छोड़कर सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ था। सचिव पद पर दो में से एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। जिसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। जिसमें एबीवीपी के आयुष गौड़ अध्यक्ष, रोहित कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और अंजली राजपूत सह सचिव पद पर निर्वाचित हुई।

जबकि उपाध्यक्ष पद पर अवंतिका गड़िया, सचिव पद पर ललित सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह सभी निर्दलीय चुने गए। एनएसयूआई के किशन सिंह ने सचिव पद पर नामांकन किया था, लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया। पीजी कॉलेज जोशीमठ में कोषाध्यक्ष पद पर अंकित सिंह फरस्वण निर्विरोध चुने गए हैं। पीजी कॉलेज पोखरी में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी प्रियांशु की आयु अधिक होने पर नामांकन रद्द कर दिया गया, जिसके बाद अंकित सिंह निर्विरोध चुने गए। दोनों जगह अन्य पद दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!