छात्र राजनीति: खुलकर सामने आई एनएसयूआई की गुटबाजी, एबीवीपी की हुई बल्ले-बल्ले–

by | Nov 6, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

एनएसयूआई को चमोली जनपद में सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी पड़ी भारी, पदा​धिकारियों ने दुख जताया–

गोपेश्वर: गढ़वाल केंद्रीय विवि के बाद सबसे बड़े महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसयूआई में इस बार खुलकर गुटबाजी सामने आई है। इसका खामियाजा संगठन को यहां हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी से मिली करारी ​शिखस्त से भुगतना पड़ा है। चुनाव में शीर्ष दो पद अध्यक्ष, यूआर और सह सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि तीन पदों सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर जय भूमियाल ग्रुप के प्रत्या​शियों ने जीत दर्ज की है।

दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में वर्ष 2022 में छात्र संघ के पूरे पैनल पर कब्जा किया था। अध्यक्ष, यूआर, महासचिव सहित सभी पदों पर एनएसयूआई का कब्जा रहा। लेकिन इस बार एनएसयूआई में गुटबाजी चरम पर रही। एनएसयूआई के अध्यक्ष व पूर्व यूआर संदीप नेगी को एनएसयूआई ने एक वर्ष पूर्व छह साल के लिए निलंबित कर दिया था, जबकि एनएसयूआई में प्रदेश महासचिव रहे यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य पुरोहित को भी छह माह पूर्व पद से हटा दिया गया। जिससे जनपद में एनएसयूआई कमजोर होती चली गई। एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर कर्णप्रयाग के आयुष नेगी को नियुक्त किया गया, लेकिन वे छात्र छात्राओं को संगठित करने में असफल सिद्ध हुए, इसका परिणाम यह हुआ कि गोपेश्वर के अलावा गैरसैंण व कई अन्य महा​विद्यालयों में छात्र संघ पर एबीवीपी का निर्विराधे कब्जा तय है।

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना जरुरी है। वर्तमान में एनएसयूआई में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है, जो कि संगठन के हित में नहीं है। समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। संगठन को इस विषय में गंभीरता से विचार करना चाहिए। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव सूर्य पुरोहित ने कहा कि अच्छे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। जिसका खामियाजा छात्र संघ चुनाव में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि जनपद में संगठन कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से शीघ्र जनपद में संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!