हिमालय का दौरा: केदारनाथ यात्रा की यादें संजोकर इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी–

by | Nov 7, 2023 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

उत्तराखंड में तीन दिन बिताने के बाद दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी, राहुल ने केदारनाथ में भंडारे का प्रसाद भी बांटा-

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिनों तक उत्तराखंड प्रवास के बाद देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी खासे खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने प्रवास के दौरान केदारनाथ बाबा के दर्शनों के साथ ही केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य समा​धि स्थल के दर्शन किए। कई साधु-संतों से भी मिले। उन्होंने धाम में तीर्थयात्रियों को चाय भी बांटी और भंडारे का प्रसाद भी परोसा।

रविवार को सुबह वे अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे राहुल गांधी इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। केदारनाथ में राहुल गांधी खुश नजर आए। यह उनका निजी कार्यक्रम रहा।

वे कांग्रेस नेताओं से भी नहीं मिले। हालांकि कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल उनके साथ फोटो में नजर आ रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद से भी कई कांग्रेस नेता केदारनाथ पहुंचे हुए थे। केदारनाथ दौरे के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा बेहद मजबूत रही।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!