चमोली: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान रहेगी फुल प्रुफ सुरक्षा व्यवस्था, होटलों व ढाबों में हुआ सत्यापन —

by | Nov 7, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

गौचर से लेकर बदरीनाथ तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे पुलिस अधिकारी, डॉग स्कॉट और बम निरोधक दस्ते ने की जांच–

गोपेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बदरीनाथ कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उसके बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों, निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की डी-ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान फुलप्रुफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस के खुफिया विभाग की ओर से गौचर, जोशीमठ और बदरीनाथ धाम में होटल, ढाबों में मजदूरों व यात्रियों का सत्यापन कार्य किया गया। बदरीनाथ धाम परिसर व आसपास बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉट टीम ने गहनता से जांच की।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस के अधिकारी गौचर से लेकर बदरीनाथ तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। बदरीनाथ में अधिकारियों की ब्रीफिंग के दौरान सेक्टर व ड्यूटी प्रभारियों से फीडबैक लेते हुए सुझाव लिए गए और समस्याओं का शीघ्र समाधान किया गया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, ग्रीन रूम, सेफ हाउस, एंबुलेंस, अग्निशमन में नियुक्त अधिकारियों को सतर्क और सजगह होकर ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को आपसी सहयोग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नग्नयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे, कमांडेंट आईआरबी अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रेलवे अजय गणपति, कुभांर, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौचर में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे ने ब्रीफिंग की और वीवीआईपी रूट व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!