आइएएचबी और द आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वयंसेवकों ने आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री –

by | Nov 9, 2023 | चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। आईएएचवी और द आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वयंसेवकों की ओर से आपदा प्रभावित थराली ब्लॉक के रतगांव में आपदा प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। द आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर से पूर्व में भी जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र में राशन किट वितरित किए गए थे। मंगलवार को स्वयंसेवक संयोजक वी वी गुलाटी और सुरेश थपलियाल की उपस्थिति में 650 से भी अधिक राशन किट आपदा प्रवाहितों को वितरित किए गए।

बीते 13 अगस्त को थराली ब्लॉक के रतगांव में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई आवासीय भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया था। ग्रामीणों की कई हेक्टेयर उपजाऊ भूमि मलवे से नष्ट हो गए थे। कई आवासीय भवन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके बाद द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की गई थी। स्वयंसेवक संयोजक बी वी गुलाटी ने बताया कि आइएएचवी और द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। आपदा प्रवाहितों को राशन किट वितरण करने का कार्य भी पिछले लंबे समय से किया जा रहा है। उनकी संस्था का निर्वहन करती है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!