चमोली: लोहे के एंगल से पीटकर एक्सरे तकनी​शियन की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा–

by | Nov 10, 2023 | चमोली, हत्या | 0 comments

24 अक्तूबर को आपसी विवाद में गंभीर रुप से घायल तकनी​शियन ने एक नवंबर को जौलीग्रांट में तोड़ दिया था दम

गोपेश्वर: दिनांक 29/10/2023 को जमुना पंवार पत्नी नवीन पंवार निवासी थानोरोड़कान्हारवालाडोईवाला हाल निवासी आवासीय कॉलोनी जिला अस्पताल गोपेश्वर द्वारा थाना गोपेश्वर आकर तहरीर दी कि उनके पति नवीन पंवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर जान से मारने की नीयत से उनपर हमला कर गंभीर रुप से घायल किया गया।

उक्त गंभीर प्रकृति की घटना घटित होने पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा विवेचना के सफल निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए टीम द्वारा विवेचना के प्रत्येक पहलू का विवेचन कर ठोस साक्ष्य संकलन कर घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। विवेचनात्मक तथ्यों के आधार पर उक्त अभियोग में दिनांक 10/11/2023 को अंतर्गत धारा 304,201,120बी,34 भादवि में तरमीम किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि दिनांक 24/10/2023 की रात्रि को होटल में शराब पीने के दौरान मृतक नवीन पंवार द्वारा वीडियो बनाये जाने को लेकर आपसी विवाद हुआ था। मिलीभगत से मृतक को सबक सिखाने के उद्देश्य से एकराय होकर मृतक नवीन पंवार के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी जिसके डर से मृतक अपने को बचाते हुए फूड एंड ड्रग कार्यालय के परिसर में रात्रि में शौचालय के पास छुप गया व मृतक का पीछा करते हुए सिर पर लोहे के एंगल से वार किया गया। वार किए जाने के उपरांत मृतक को घायल अवस्था में छोड़ वापस आ गए। उसके उपरांत घायल अवस्था में नवीन पंवार निकलता हुआ दिखायी दिया जिस पर पुन: मारपीट की गयी जिससे वह दीवार से जा टकराया। उक्त को मृत समझकर घटना को दुर्घटना दिखाए जाने के उद्देश्य से योजना बनायी गयी जिसे सेवायोजन कार्यालय के समीप टॉयलेट की छत पर डाल दिया गया व पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिगंसेवायोजन कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। दिनांक 1/11/2023 को नवीन पंवार की जॉलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में दौराने उपचार मृत्यु हो गयी।

मामले का खुलासा एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2500 रुपये के पारितोषिक देने की घोषणा की गयी।

अभियुक्तगणों के नाम-

हिमांशु पुत्र अशोक कुमार निवासी जीरो बैंड गोपेश्वर चमोली उम्र-24 वर्ष

2- राहुल कुमार पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उम्र-27 वर्ष

3- कपिल पुत्र महिपाल निवासी बाल्मिकी कॉलोनी जीरो बैंड गोपेश्वर उम्र-25 वर्ष

4- ऋतिक चन्द्र पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी मलिरा थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष हाल निवासी सचिन मोटर्स गोपेश्वर

5- सुमित कुमार पुत्र सुनिल कुमार निवासी पेट्रोल पंप गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम-

1- व0उ0नि0 दिनेश पंवार (थाना गोपेश्वर)

2- उ0नि0 नवनीत भंडारी (एसओजी)

3- कां0 संजय सिंह (थाना गोपेश्वर)

4- कां0 प्रदीप कुकरेती (थाना गोपेश्वर)

5- कां0परविन्द (थाना गोपेश्वर)

6- कां0चन्दननागरकोटी (एसओजी)

7- कां0 राजेन्द्र रावत (एसओजी)

8- हो0गा0 पीसी पुष्कर सिंह (थाना गोपेश्वर)

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!