जोशीमठ। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने देवस्थानम एक्ट पर पुनर्विचार के लिए बनाई गई हाई पावर कमेटी का विरोध किया है। भाजपा के कार्यकर्ता मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में बनने वाली यह कमेटी सिर्फ गुमराह करने के लिए है। महापंचायत के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि चारों धामों के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से उत्तराखंड देवस्थानम एक्ट को भंग करने के लिए आंदोलनरत हैं। सरकार ने अब एक्ट पर सुनवाई के लिए मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी बनाई है। जो पूरी तरह से तीर्थ पुरोहितों को गुमराह करने वाली है। इधर, मनोहर कांत ध्यानी के इस बयान- हक-हकूकधारियों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे, लेकिन देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होगा पर तीर्थपुरोहितों ने जोशीमठ बाजार में उनका पुतला दहन किया। इस मौके पर रकेश डिमरी, शरद नौटियाल, गणेश सती, भगवती प्रसाद, भागवत के साथ ही कई लोग मौजूद थे।
तीर्थ पुरोहितों ने फूंका मनोहरकांत ध्यानी का पुतला, कहा-सिर्फ गुमराह करने के लिए बनाई गई हाईपावर कमेटी–
by laxmi Purohit | Aug 22, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...
रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
