चमोली: 16 लाख के गबन के आरोप में उप पोस्टमास्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा–

by | Nov 14, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद में ग्राहकों के 16 लाख रुपये किए गबन, डाकघर के निरीक्षक की ​शिकायत पर हुई कार्रवाई–

गोपेश्वर: चमोली पुलिस ने डाक विभाग में उपपोस्टमास्टर/ डाक सहायक के पद पर रहते हुए चमोली जनपद में 16 लाख रुपये के गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विभागीय जांच में आरोपी को पहले ही निलंबित कर किया जा चुका है। पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाकघर उपमंडल गोपेश्वर में निरीक्षक अजय कुमार की ओर से जोशीमठ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसमें विभागीय जांच में गबन का आरोप लगाया गया है। बताया कि रविरंजन, उम्र 38 साल, निवासी मोहल्ला छोटी पहाड़ी, सोहसराय जिला नालंदा बिहार 19 अगस्त 2011 से 13 फरवरी 2020 तक चमोली के विभिन्न डाकघरों में उपपोस्टमास्टर/डाक सहायक के पद पर नियुक्त रहा। 2020 में उसका स्थानांतरण बिहार हो गया। चमोली जनपद के डाकघरों में रहते हुए आरोपी ने डाकघर सुनील व जोशीमठ में उपभोक्ताओं की पीएलआई किस्तों के 16 लाख रुपये का गबन किया, जबकि बिहार तबादला होने पर 20 लाख रुपये डाकघर फतेहपुर बिहार में भी गबन किए।

एसपी रेखा यादव के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बिहार के नालंदा व गया में सात दिन रुकने के बाद सर्विलांस सेल की लोकेशन के आधार पर आरोपी को सात नवंबर को नालंदा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां संतोष कुमार नाम से छिपा हुआ था। नालंदा न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गोपेश्वर लाया गया। 13 नवंबर को आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जोशीमठ संजय सिंह नेगी, आरक्षी अरुण गैरोला और सर्विलांस सेल के राजेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने बिहार गई तो जहां जानकारी मिली कि इसी गबन के आरोप में अभियुक्त को फतेहपुर डाकघर से 25 नवंबर 2021 में निलंबित किया जा चुका है। जिसके बाद आरोपी पता व मोबाइल नंबर बदलकर बिहार में ठिकाना बदलकर छिपा हुआ। एसपी चमोली ने आरोपी पर 2500 रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!