चमोली: भालू के चंगुल से छूटकर भाग रही महिला चट्टान से गिरी, दर्दनाक मौत हुई–

by | Nov 17, 2023 | चमोली, दुर्घटना, वन्यजीव | 0 comments

मवे​शियों को चारा लेने अन्य महिलाओं के साथ गई थी जंगल, ग्रामीण मौके पर पहुंचे, गांव में पसरा मातम–

पोखरी:दशोली विकास खंड के रोपा गांव की एक महिला की पहाड़ी से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह रोज की तरह गांव की अन्य महिलाओं के साथ रोपा गांव की उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय लखन सिंह, उम्र 56 वर्ष, शुक्रवार को सुबह जंगल में हरी घास के लिए गई थी।

यहां झाड़ियों के बीच घात लगाकर बैठे भालू ने उर्मिला पर अचानक हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए वह भाग रही थी, कि वह चट्टान से गिरकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

यह खबर जब गांव में पहुंची तो गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी है। भालू के ग्रामीण क्षेत्रों में हमले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गुलदार, भालू और जंगली सुअर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!