जोशीमठ। मलारी हाईवे को शीघ्र खोलने, नीती घाटी में बिजली और संचार सेवा शुरू करने, घाटी में हेली रेस्क्यू शुरू करने और घाटी के गांवों में रसद सामग्री के वितरण की मांग पर सोमवार को जोशीमठ में भोटिया जनजाति व स्थानीय जनप्रतिनिधयों ने जुलूस प्रदर्शन कर आमरण अनशन शुरू कर दिया ह। तहसील में एसडीएम को इस संबंध में एक दिन पूर्व ही ग्रामीणों की ओर से अल्टीमेटम दे दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से हाईवे को खुलवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। घाटी में सैकड़ों ग्रामीण फंसे हुए हैं। कई परिवार के पास राशन नहीं है। ग्रामीण बेहाल हैं। पूर्व दायित्वधारी ठाकुर सिंह राणा ने कहा कि ग्रामीणों को परेशानी में रहना पड़ रहा है। हाईवे को अभी तक खोला जाना चाहिए था, लेकिन प्रशासन इस ओर उदासीन बना हुआ है। अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि शीघ्र घाटी में रसद वितरित किया जाए, हाईवे को सुचारू किया जाए। भलगांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला ने कहा कि पिछले 11 दिनों से ग्रामीण जगह-जगह फंसे हुए हैं। प्रशासन बार-बार हेली रेस्क्यू की बात कर रहा है, लेकिन सेवा अभी तक शुरू नहीं की गई है।
नहीं खुला मलारी हाई, अब झेलो आंदोलन, यहां शुरू हो गया आमरण अनशन–
by laxmi Purohit | Aug 23, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
