चमोली: राज्य स्तरीय हॉकी में चमोली ने जीता कांस्य पदक–

by | Nov 18, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

अंडर 14 बालक वर्ग में चौदह साल बाद टीम की झोली में आया मेडल, देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई प्रतियोगिता–

गोपेश्वर: चमोली की अंडर 14 बालक वर्ग की हॉकी टीम ने 14 साल बाद कोई मेडल हासिल किया है। ​​शिक्षा विभाग ने टीम को बधाई दी है। राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 14 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में चमोली की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। चमोली की टीम ने चंपावत को हराकर कांस्य पदक जीता है।

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 17 व 18 नवंबर को देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई। जिला खेल समन्वयक केसी पंत ने बताया कि चमोली की टीम ने पौड़ी को हराकर सेमीफाइन में जगह बनाई। जहां वह देहरादून से हरा गई। तृतीय स्थान के लिए चमोली की भिडंत चंपावत से हुई। जिसमें अंकुश खत्री ने गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिला दी। चमोली की टीम को अंडर 14 बालक वर्ग में 2009 के बाद कोई मेडल मिला है।

जिला खेल समन्वयक ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला के प्रयासों से खिलाड़ियों को किट सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई, जिसके चलते टीम मेडल जीतने में सफल रही है। टीम के साथ कोच शैलेंद्र पंवार, महेंद्र आर्य व मयंक रावत मौजूद रहे। ​शिक्षा विभाग ने टीम को बधाई दी है। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने ​​खिलाड़ियों की प्रशंसा कर उन्हें जलपान कराया।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!