आस्था: पांडुकेश्वर के योग बदरी और कुबेर मंदिर में विराजमान हुई उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव डोली–

by | Nov 19, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

पांडुकेश्वर में श्रद्धालुओं ने देवताओं की डोलियों, रावल और धर्मा​धिकारी के ऊपर की पुष्पवर्षा–

पांडुकेश्वर: बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रविवार को बदरीनाथ धाम से उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव डोली योग बदरी मंदिर और कुबेर मंदिर पांडुकेश्वर में विराजमान हो गई है। सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर जोशीमठ में स्थापित कर दी जाएगी। तय कार्यक्रम के तहत

रविवार को सुबह करीब 10 बजे गढ़वाल स्काउट की बैंड धुन के साथ रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, उद्धव जी व कुबेर जी की उत्सव डोली पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुई। बिनातोली, हनुमान चट्टी, लामबगड़, जेपी डेम साइट और पांडुकेश्वर बाजार में श्रद्धालुओं ने देव डोलियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पांडुकेश्वर की महिलाओं ने मांगल गीत और भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुति दी।

तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने देव डोलियों पर पुष्प वर्षा की। अपराह्न 12 बजे उद्धव जी की डोली योग बदरी मंदिर और कुबेर जी की डोली कुबेर में मंदिर में विराजमान हुई। भगवान बदरीनाथ के वाहक गरुड़ जी की प्रतिमा को नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विराजमान कर दिया गया है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी योग बदरी मंदिर से प्रस्थान कर जोशीमठ नृसिंह मंदिर ले जायी जाएगी। अब छह माह तक जोशीमठ और पांडुकेश्वर में भगवान बदरीनाथ की शीतकालीन पूजाएं संपन्न होंगी।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!