चिंता: मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात–

by | Nov 21, 2023 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

राज्यपाल को दी सिलक्यारा सुरंग में राहत, बचाव कार्याें की जानकारी, राज्यपाल ने की प्रयासों की सराहना —

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों सहित अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों में सफलता भी मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि 6 इंच व्यास के पाइप को सफलतापूर्वक मलबे के आर-पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री श्रमिकों तक पहुंचायी गई है।

राज्यपाल ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न चरणों में रेस्क्यू का काम चल रहा और सभी एजेंसियों के सहयोग और किए जा रहे प्रयासों में सफलता भी मिल रही है। राज्यपाल ने कहा कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। राज्यपाल ने फंसे हुए श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना करते हुए सभी के सकुशल बाहर निकलने की कामना की।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!