सिलक्यारा सुरंग का बड़ाअपडेट: आज 900 एमएम के पाइप सुरंग में डाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी–

by | Nov 21, 2023 | आपदा, उत्तरकाशी, ब्रेकिंग | 0 comments

सुरंग में ऑगर मशीन से की जा रही दोबारा ड्रिलिंग, उम्मीद है कल का सूरज देख पाएंगे सुरंग में फंसे 41 मजदूर–

उत्तरकाशी: पिछले एक सप्ताह से अ​धिक समय से सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के जल्द बाहर निकालने की उम्मीद जगी है। सुरंग में ऑगर मशीन से दोबारा ड्रिलिंग शुरू कर दी गई है। अब तक मशीन से करीब 34 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है। पहले 900 एमएम व्यास के पाइप 22 मीटर तक सुरंग में डाले गए थे। इनके अंदर ही 820 एमेम व्यास के 12 मीटर तक पाइप डाले जा चुके हैं। अब जल्द ही पाइपों के आरपार होने की उम्मीद है। मंगलवार को राज्य और देश का पूरा तकनीकि अमला सिलक्यारा में जुटा रहा।

उत्तरकाशी के डुंडा तहसील के अंतर्गत 12 नवंबर को एनएचआईडीसीएल के सिलक्यारा गांव के समीप निर्माणाधीन रोड टनल के 270 मीटर भाग के पास लगभग 30 मीटर क्षेत्र में मलवा आने के कारण टनल के अंदर 41 व्यक्तियों की फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिन में उत्तराखंड के दो, हिमाचल का एक, उत्तर प्रदेश के आठ, बिहार के पांच, पश्चिम बंगाल के तीन, असम के दो, झारखंड के 15 और उड़ीसा के पांच मजदूर शामिल हैं। सुरंग के अंदर फंसे व्यक्तियों के पास पानी, भोजन, ऑक्सीजन, बिजली उपलब्ध कराई गई है। तथा सभी फंसे हुए व्यक्ति सुरक्षित हैं।

मजदूरों को पाइप के माध्यम से प्रत्येक 30 मिनट के अंतर्गत भोजन सामग्री भेजी जा रही है तथा उनकी परिजनों से बात करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त पाइप के माध्यम से दवाइयां भी आवश्यकता अनुसार भेजी जा रही हैं। टनल से मजदूरों को निकालने के लिए चार योजनाओं पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि बुधवार तक मजदूरों को बाहर निकाल दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!