जल जीवन मिशन में चमोली राज्य में तीसरे नंबर पर––

by | Nov 23, 2023 | चमोली | 0 comments

चमोली में 98.20 फीसदी पेयजल संयोजन कार्य हुआ पूर्ण

जनपद में एफएचटीसी पूरा करने में दशोली और घाट ब्लाक रहे अग्रणी

गोपेश्वर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन (एफएचटीसी) रैंकिंग में जनपद चमोली ने राज्य में तीसरा स्थान बनाया है। जिले में जल जीवन मिशन का 98.20 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

विकासखंड दशोली और घाट ने हर घर नल कनेक्शन पहुंचाने में बडी उपलब्धि हासिल की है। जिले में इन दोनों ब्लाकों में एफएचटीसी का कार्य सबसे पहले पूरा हुआ है। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्र और ग्राम पंचायत भवनों में भी एफएचटीसी का कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना जल जीवन मिशन कार्यो की रेग्यूलर मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को दिसंबर तक सम्पूर्ण जनपद में एफएचटीसी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है।

जनपद चमोली में जल जीवन मिशन के अतंगर्त 76 हजार 514 घरेलू नल कनेक्शन के लक्ष्य के सापेक्ष 75 हजार 136 घरों में कनेक्शन कर लिया गया है। ब्लाक दशोली में सभी 8658 और घाट में सभी 9168 घरेलू नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि देवाल, थराली, नारायणबगड, पोखरी, कर्णप्रयाग, जोशीमठ और गैरसैंण में एफएचटीसी का कार्य अंतिम चरण में है। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जल्द ही एफएचटीसी का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!