पीपलकोटी:दौड़ में रोहित, आदित्य, दीपशिखा व टैनी रही प्रथम–

by | Nov 26, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

युवा कल्याण विभाग की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ रंगारंग आगाज, सैमलडाला मैदान में बढ़ी रौनक–

पीपलकोटी: रविवार से पीपलकोटी के सैमलडाला मैदान में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग की ओर से दशोली विकासखंड की खेल प्रतियोगिता में विकासखंड के खिलाड़ीबड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रहे हैं।

रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग में कबड्डी में बैरांगना प्रथम व छिनका द्वितीय रहा। इसी वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में बैरांगना के रोहित, गडोरा के रोहित बिष्ट व मैठाणा के मयंक, 200 मीटर दौड़ में गडोरा के आदित्य, बैरांगना के ऋषभ व अंकुश, 400 मीटर में गडोरा के अभय नेगी व सौरभ, मैठाणा के पवन, 800 मीटर में बैरांगना के चंदन नेगी, मैठाणा के पवन, गडोरा के आदित्य क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बैरांगना की नेहा, लक्ष्मी व योगिता, 400 मीटर में बैरांगना की नेहा व दीक्षा, गडोरा की अक्षिता, 800 मीटर में बैरांगना की ईशा, गडोरा की अनुष्का व दीपिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालकों की वॉलीबाल में पीपलकोटी प्रथम व छिनका द्वितीय रहा।

अंडर 17 आयु वर्ग के बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में छिनका की दीपशिखा, बैरांगना की राधिका व मैठाणा की ईशु, 200 मीटर में छिनका की सलोनी, गडोरा की दीपिका, व छिनका की लक्ष्मी, 1500 मीटर में छिनका की टैनी, बैरांगना की निशा व अनीता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अंडर अंडर 17 के बालक वर्ग के वॉलीबाल में नौरखपीपलकोटी प्रथम व बैरांगना द्वितीय रहा। अंडर 17 आयु के बालकों की 200 मीटर दौड़ में बैरांगना के तनिष व अमन, मैठाणा के अभय, 400 मीटर में बैरांगना के अमन व आदित्य, मैठाणा के प्रियांशु, 800 मीटर में बैरांगना के आयुष व तनिष, छिनका के आयुष, 1500 मीटर में बैरांगना के रितुल व अमन, गडोरा के प्रकाश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सती, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, गजेंद्र राणा, अतुल शाह, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हटवाल, हरीश पुरोहित, दीपक पंत, राजेंद्र हटवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत के सा​थ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!