सुरंग के बाहर लगे नारे, मोदी है तो मुमकिन है, पुष्कर धामी जिंदाबाद––

by | Nov 28, 2023 | चमोली | 0 comments

उत्तरकाशी: सिलक्यारा सुरंग में जिंदगी की जंग लड़ रहे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल दिया गया है। आज उत्तरकाशी के साथ ही पूरे उत्तराखंड में दिवाली और होली एक साथ मनाई गई। सुरंग के बाहर मोदी है तो मुमकिन है पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारे लगे। मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सुरंग के बाहर रात तक उत्साह देखते ही बन रहा था।

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन में सुरक्षित बाहर निकल गया। प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक मजदूरों को बाहर निकलना में जुटी रही। मजदूरों को सुरंग में ही खाने पीने के साथ ही मेडिकल की सभी फैसिलिटी दी जा रही थी। मजदूरों को खेलने के लिए बेट, बॉल भी भेजे गए। अधिकारियों ने बताया की मजदूरों ने कार्ड (ताश के पत्ते) की मांग की थी, लेकिन उन्हें कार्ड नही दिए गए। इसका कारण अधिकारियों ने बताया कि कार्ड खेलने से कई बार झगड़े हो जाते हैं, इस कारण कार्ड नहीं भेजे गए।

उन्हें टेलीफोन की सुविधा भी दी गई थी। मंगलवार को टनल में फंसे मजदूरों में जो सबसे छोटा था उसे सबसे पहले बाहर निकल गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से यह रेस्क्यू अभियान सफल रहा। अब उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में निर्माणधीन सभी टनलों की समीक्षा की जाएगी। सरकार ने सभी मजदूरों को एक–एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!