चमोली: पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्र भंडारी ने चमोली बार संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ–

by | Dec 3, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायालय पारिसर में आयोजित हुआ शपथ समारोह का आयोजन, बार संघ की मांग पर विधायक ने दी ई-लाइब्रेरी की सौगात–

गोपेश्वर: चमोली जिला बार संघ के चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को न्यायालय परिसर में बार संघ के निर्वाचित पदा​धिकारियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, सचिव संदीप रावत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिह असवाल, कोषाध्यक्ष रघुनाथ बिष्ट, सदस्य सुधीर राणा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विधायक राजेंद्र भंडारी ने अ​धिवक्ता दिवस की भी समस्त पदा​धिकारियों व वरिष्ठ अ​धिवक्तागणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के साथ-साथ अ​धिवक्ता निर्धन व जरुरतमंद लोगों को न्यायिक परामर्श और मदद के लिए हरदम आगे रहते हैं। उन्होंने बार संघ की मांग पर न्यायालय परिसर में ई लाइब्रेरी की घोषणा भी की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, नंदन सिंह बिष्ट, किशन सिंह, राजेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!