जश्न: कैबिनेट बैठक के बाद भाजपा को मिली जीत पर झूमे मंत्रीगण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मनाया जश्न–

by | Dec 4, 2023 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हुई जमकर तारीफ, दूसरे राज्यों में भी दिखा सीएम धामी का जलवा–

देहरादून: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रीगणों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद मिष्ठान खिलाकर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण रहा है। कहा कि तीन बड़े राज्यों में मिली जीत की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को भी राजस्थान और मध्यप्रदेश में 9 विधानसभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनमें सभी पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी जिस भी जिम्मेदारी को मुख्यमंत्री श्री धामी को सौंपते है, धामी जी अब तक उस पर खरे उतरते आए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जलवा अब दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हमारे पीएम श्री मोदी जी ने देश में चार जातियों नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार के उत्थान के लिए सदैव कार्य किया। कहा कि आज देश का युवा पीएम मोदी से उम्मीदें कर रहा है, यही कारण है कि तीनों बड़े राज्यों में जीत का आधार प्रथम बार वोट दे रहे युवाओं पर भी रहा। कहा कि युवाओं का मानना है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की बेटियों-बहनों के मन में एक नया विश्वास भाजपा सरकार में एक नई बुलंदी मिलने को लेकर जागा है। कहा कि आज महिलाओं का मानना है कि बीजेपी ही नारी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की गारंटी है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि बीते दस सालों ने भाजपा की सरकार ने बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है। यही कारण रहा कि चुनाव में देश की बहन-बेटियों ने भाजपा की विजय की जिम्मेदारी उठाई। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!