देहरादून: सामान्य ज्ञान में चमोली ने राज्य स्तर पर लहराया परचम–

by | Dec 6, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली जनपद के इन होनहारों की हो रही चर्चा, छात्रों की उपल​ब्धि पर विद्यालयों में खुशी की लहर–

गोपेश्वर: देहरादून में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की उपलिब्ध पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी कुलदीप गैरोला ने अव्वल छात्रों व ​मार्गदर्शक ​शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये छात्र अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बनेंगे।

शिक्षा विभाग की ओर से सीआईएमएस इंस्टीट्यूट कुंवावाला में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 13 जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिसमें 12वीं कक्षा के छात्र जयवीर, अशोक और रंजीत शामिल रहे। छात्रों के साथ गए शिक्षक अनूप खंडूड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर टिहरी, दूसरे में चमोली व तीसरे में पौड़ी रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के साथ जिले के लिए यह गौरवांवित करने वाला पल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य केवी सिंह ने बताया कि खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले साल हमारे विद्यालय के छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया था, इस साल दूसरे नंबर पर आए हैं, इसे और बेहतर करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!