खुशी के पल:उ​थिंड गांव के अविनाश नेवी में बने पायलेट ऑफिसर–

by | Dec 8, 2023 | ब्रेकिंग, सम्मान | 0 comments

अविनाश की उपल​ब्धि पर गांव में खुशी की लहर, चैन्नई में आयोजित हुआ पायलेट बैच सम्मान कार्यक्रम, माता-पिता भी हुए शामिल–

ऊखीमठ: विकासखंड के ग्राम पंचायत उ​थिंड के अविनाश सेमवाल नेवी में पायलेट ऑफिसर बनें हैं। अ​विनाश की इस उपल​ब्धि पर ग्राम पंचायत के साथ ही जनपद में खुशी की लहर है। अविनाश ने हेलीकॉप्टर प्र​शिक्षण को सफलता पूर्वक संपन्न करने के बाद कमांडेंट ने उन्हें पायलेट बैच से सम्मानित किया।

वर्ष 2017 में अविनाश भारतीय जल सेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए थे। उ​थिंड गांव के भगवती प्रसाद सेमवाल और माता मीना देवी के छोटे बेटे अविनाश ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि में की। वर्ष 2016 में अविनाश का चयन एनडीए में हुआ। अविनाश ने 29 जनवरी 2017 को आईएनएस (इंडियन नेवल एकेडमी) केरला में प्रवेश लिया।

वह एनडीए के माध्यम से सेना में जाना चाहता था। होनहार अविनाश पढ़ाई में अव्वल था, तो वह पहले ही प्रयास में सफल हो गया। ग्राम प्रधान व अविनाश के चाचा हर्षवर्द्धन सेमवाल का कहना है कि अविनाश सरल और सौम्य व्यवहार का है। उसके पायलेट ऑफिसर बनने से उ​थिंड गांव और नाते रिश्तेदारी में खुशी का माहौल है। चैन्नई में आयोजित पायलेट बैच सैरेमनी में अविनाश के माता-पिता भी शामिल हुए।

पासिंग परेड समारोह में अविनाश के ताऊ, ताईजी, भाई, भतीजा, भतीजी भी शामिल हुए थे। इधर, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल ने बताया कि अविनाश के भारतीय वायु सेना में पायलेट बनने से गांव में खुशी का माहौल है। यह क्षेत्र और जनपद के लिए बड़ी उपल​ब्धि है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनि​धियों ने खुशी जताई है।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!