चमोली: वि​भिन्न विद्यालयों के 11 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन–

by | Dec 11, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपदीय आयोजन में 125 बाल वैज्ञानिकों और 40 से अ​धिक मार्गदर्शक ​शिक्षक रहे मौजूद, ये बाल वैज्ञानिक जाएंगे देहरादून–

गोपेश्वर: 31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपदीय आयोजन में ​वि​भिन्न विद्यालयों के 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस दौरान बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अ​धिकारीअ​भिनव शाह ने बाल वैज्ञानिकों को रचनात्मक गतिवि​धियों में हमेशा आगे रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल वैज्ञानिक आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस, रिमोट सैंसिंग जैसे आधुनिक विज्ञान की ओर भी ध्यान दें।

बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक राजेंद्र थपलियाल ने बताया कि इस आयोजन में नौ विकास खंडों के 125 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जबकि 40 से अ​धिक मार्गदर्शक ​शिक्षक-​शि​क्षिकाएं मौजूद रहीं। बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रा जान्हवी, रोहित भंडारी, निकिता, स्नेहलता, प्रिंसी पांडे, आद्रिका, प्रिंस रावत, युतिका, नि​धि, प्रिंसा और आरुषी का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये बाल वैज्ञानिक विज्ञान धाम झाझरा देहरादून में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। मौके पर

अपने प्रमाणपत्रों के साथ बाल वैज्ञानिक-

जिला ​शिक्षाअ​धिकारी धर्म सिंह रावत, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के संस्थापक राकेश गैरोला, प्रधानाचार्य आशीष भट्ट, सह समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत, संजय पुरोहित, टीएस रावत, ओपी पुरोहित, रेखा कंडेरी, गीता डिमरी, रेखा भट्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशीला भट्ट और अकादमिक समन्वयक यशपाल सिंह चौहान ने किया।

कार्यक्रम में मौजूद अति​थिगण-

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!