चमोली: जूनियर हाईस्कूल ​शिक्षक संघ की जनपदीय बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा–

by | Dec 11, 2023 | चमोली, राजनीति, शिक्षा | 0 comments

​शिक्षकों ने किया ऑनलाइन और ​शिक्षणेत्तर कार्यों का किया विरोध, बीआरसी, सीआरसी पद से इस्तीफा देंगे ​शिक्षक–

कर्णप्रयाग:जूनिहाईस्कूल​शिक्षक संघ की जनपदस्तरीय बैठक खंड ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में संघ पदा​धिकारियों ने उच्चीकृत विद्यालयों से व्यवस्था के नाम पर विद्यालय बंद करने की साज़िश का ध्वनि मत से विरोध और जूनियर से दीर्धकालीन व्यवस्था का विरोध किया। ​शिक्षकों ने ऑनलाइन कार्य और ​शिक्षणेत्तर कार्यों का भी विरोध किया है। निर्णय लिया गया कि जूनियर अध्यापकों द्वारा बीआरसी/सीआरसी पद इस्तीफा दिया जाएगा।

आज की बैठक के मुख्य बिंदु—

17140/- के त्वरित समाधान का प्रस्ताव पास। जिस क्रम मे श्री कुंवर जी द्वारा पुनः याचिका दायर एवं उसकी प्रगति प्रस्तुत की गई। उच्चीकृतविद्यालयो से व्यवस्था के नाम पर विद्यालय बंद करने की साज़िश का ध्वनि मत से विरोध एवं जूनियर से दीर्ध कालीन व्यवस्था का विरोध। आनलाईनकार्य/शिक्षणेत्तरकार्यो का विरोध जिस क्रम मे जूनियर अध्यापकों द्वारा BRC/CRC पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव पास। देवालBRC नियुक्ति मामले मे सदन मे जोर दार बहस तथा देवाल से बाहर नियुक्ति पर रोष के साथ देवाल से ही किसी अध्यापक को प्रभार देने का प्रस्ताव पास। राजकीय विद्यालयों के समान 5400/- ग्रेड प्राप्त अध्यापक को राजपत्रित अधिकारी धोषित करने की मांग। दिव्यांग कर्मचारियों के समान दिव्यांग शिक्षक भत्ता का लाभ देने का प्रस्ताव पास।

2011 जनगणना कार्य का उपार्जित अवकाश श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से स्वीकृत कराने का प्रस्ताव पास। दशोली/नंदानगर के श्रीमानउपशिक्षा अधिकारी महोदय के कार्य एवं व्यवहार की भर्त्सना एवं ध्वनि मत से क्रमबद्ध संवैधानिक प्रावधान का प्रयोग हेतु निर्वाचित पदाधिकारियों की टीम जनपदीय अधिकारियों से वार्ता हेतु अधिकृत। समस्त विद्यालयों हेतु प्रधानाध्यापक की पदोन्नति की मांग यदि ऐसा नहीं होता है तो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के तर्ज पर प्रभारी प्रधानाध्यापक त्यागपत्र देने का प्रस्ताव पास। हाल मे पदोन्नति प्राप्त अध्यापक/अध्यापिका को उम्र के आधार पर आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव पास। प्रधानाध्यापक पदोन्नति हेतु सभी ब्लाकों से आवेदन यथाशीघ्र जनपद मे भेजे जाने पर पदोन्नति करवाने का प्रयास। 17140/- प्रकरण अथवा अन्य प्रकरण पर सामान्तरसध बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया।

समस्त जूहा स्कूल में प्रधानाध्यापक की पदोन्नति की मांग उठाई गई। इसके अलावा कई अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भुवन चन्द्र डिमरी, मंत्री दिनेश नैनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्रम चंद्रवाल, कोषाध्यक्ष हरपाल बिष्ट, संरक्षक बिन्दी लाल आर्य, मुख्य सलाहकार दिनेश कपरवान, प्रदेश संयुक्त मंत्री बिजेंद्र कुँवर, हरीश नेगी, मंजूषा पुण्डीर, मंजू नेगी, प्रमिला बिष्ट, दमयन्ती आर्य, बीना मैठाणी, कैलाश नेगी, देवानन्द रतूड़ी, अरविन्द डीडोरियाल, सर्वेश्वर सिमल्टी, शेलेंद्र पुण्डीर, कुलदीप नेगी, शम्भू कुनियाल, रणजीत गिरी, अजमान रहमान, त्रिलोक खत्री, राजेन्द्र कंसवाल, राजेश पुरोहित, शेर सिंह परमार, भगवती प्रसाद, सुरेंद्र चौहान, संजय सती, सुरेश पुजारी, बीरेन्द्र नेगी, आदि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद चमोली की जनपदीय बैठक में उपस्थित थे।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!