अब तो चारधाम यात्रा शुरू कर दो सरकार, विधायक मनोज रावत ने दिया धरना–

by | Aug 24, 2021 | चारधाम, देवस्थानम बोर्ड, देहरादून | 0 comments

देहरादून। केदारनाथ विधायक मनोज रावत मंगलवार को विधानसभा भवन में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग पर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक को अपने कक्ष में आमंत्रित किया। विधायक  मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए शीघ्र चारधाम यात्रा शुरू की जाए। चारधामों में यात्रा शुरू करने को लेकर पंडा पुरोहित धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक से कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है। जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा। इधर, चारधाम यात्रा के संचालन की मांग पर आंदोलित बदरीनाथ धाम के व्यापारी और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक चारधाम यात्रा खोलने को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है। जिससे पूरे यात्रा मार्ग से लेकर चारों धामों से जुड़े लोग परेशान हैं।

बदरीनाथ धाम के साकेत तिराह पर पांच दिनों से स्थानीय लोग चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर धरना दे रहे हैं। चारों धामों से जुड़े व्यापारी, तीर्थ पुरोहित, हकहकूकधारी और स्थानीय लोग चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। लोग जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसपर कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। यात्रा से जुड़े कारोबारियों का रोजगार ठप पड़ा हुआ है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। व्यापारियों के पास बैंक लोन चुकाने से लेकर बिजली पानी के बिलों का भुगतान करने की समस्या खड़ी हो गई है। सभी पर्यटन स्थल और मंदिर खुले हैं, लेकिन चारों धामों के मंदिर बंद पड़े हुए हैं। सरकार जल्द से जल्द यात्रा शुरू कराए जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके।

Latest News

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
error: Content is protected !!