हक की लड़ाई: सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए कलेक्ट्रेट में गरजे उर्गम घाटी के ग्रामीण-

by | Dec 12, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

नगर में जुलूस प्रदर्शन करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, अपर जिला​धिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन–

गोपेश्वर: भेंटा-भर्की-गीरा वांसा सड़क पर प्रथम व द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र शुरू करने सहित अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई घाटी की सड़कों की अनदेखी कर रही है, जिससे निर्मित व निर्माणाधीन सड़कों की दयनीय ​स्थिति बनीं हुई है। ग्रामीणों ने नगर की सड़कों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में भेंटा, भर्की, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, ल्यारी, थेंणा, उर्गम, देवग्राम गांव के ग्रामीण शामिल हुए।

ब्लाॅक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान और सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि उर्गम घाटी की सड़कों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने भेंटा-भर्की मोटर मार्ग के 12 किलोमीटर सड़क में से शुरुआत के पांच किलोमीटर से मलबा हटाने, हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग का मरम्मत कार्य मानक के अनुसार करने की मांग उठाई। कहा कि जहां जरुरत है, वहां सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जाए।

कहा कि उर्गम घाटी पर्यटन क्षेत्र है। यहां पर्यटकों का वर्षभर आना-जाना रहता है, लेकिन घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें संरक्षण के अभाव में बदहाल पड़ी हैं। ग्रामीणों ने जीआईसी उर्गम में निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन के​ शीघ्र निर्माण कार्य शुरु करने और भेंटा-भर्की सड़क पर पुलों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई है। अपराह्न तीन बजे धरना स्थल पर पहुंचे अपर जिला​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों का संरक्षण कर रहे विभागाें के अ​धिकारियों के साथ सड़कों की समीक्षा की जाएगी।

ग्रामीणों से वार्ता करते एडीएम डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी-

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी, कुसुम देवी, ग्राम प्रधान मंजू देवी, भोला सिंह अध्यक्ष प्रधान संगठन, कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, प्रधान भेंटा हेमलता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, देवग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, अमर सिंह, किशन सिंह, नंदा सिंह, मातवर सिंह चौहान, पूरण सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, बहादुर सिंह रावत, मेला कमेटी के अध्यक्ष भर्की भेंटा हर्षवर्धन सिंह, रामचंद्र कंडवाल, महावीर सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह पंवार, देवेश्वरी देवी, उमा देवी, विजया देवी, राधा देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!