चमोली: चमोली पुलिस का सोशल मीडिया पेज हुआ हेक, पुलिस विभाग में मची खलबली–

by | Dec 16, 2023 | चमोली, साइवर क्राइम- | 0 comments

चमोली पुलिस ने आईटी एक्ट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज, पुलिस अ​धिकारियों ने फेसबुक अ​धिकारियों से बात कर हटवाई पोस्ट–

गोपेश्वर: चमोली पुलिस का फेसबुक पेज शनिवार को हेकरों ने हेक कर लिया। करीब दो घंटे तक पेज की कमांड हेकर के हाथों में रही। हेकरों ने पेज पर अश्लील स्टोरी लगा दी। बाद में पुलिस अ​धिकारियों ने फेसबुक के अ​धिकारियों से बात की, जिसके बाद फेसबुक पेज का एक्सीस पुलिस के हाथों में आ पाया। पुलिस कर्मियों ने शीघ्र अश्लील स्टोरी को हटा दिया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि आईटी एक्ट में अज्ञात के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। शनिवार को तब चमोली पुलिस के होश फाख्ता हो गए, जब पुलिस के फेसबुक पेज पर अश्लील स्टोरी तैरने लगी।

जिसे देख पुलिस विभाग में हलचल मच गई। जल्द ही पुलिस के साइवर सेल के कर्मियों ने इसकी जानकारी अपने अ​धिकारियों को दी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हेकरों ने पेज को हेक कर लिया था। पुलिस अ​धिकारियों ने इस मामले में फेसबुक के कार्यालय बैंगलुरु में बात की। सुबह साढ़े ग्यारह बजे अश्लील स्टोरी को हटाया जा सका। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!