चमोली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है-डॉ. धनसिंह–

by | Dec 18, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

प्रभारी मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग, बांटे उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन–

चमोली: जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गैरसैण ब्लॉक के फरकंडे तथा कर्णप्रयाग ब्लॉक के त्वोप में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधान मंत्री का विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है इसके लिए आज देश की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित करते हुए वंचितों को योजना से जोड़ा जा रहा है। हर गरीब को बिजली,पानी तथा गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।

शिविर में उन्होंने उज्जवला के 3 गैस कनेक्शन तथा एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को सीसीएल का चेक वितरित किया। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। योजना में छूटे लोगों को चिन्हित कर पंजीकृत किया गया।

इस दौरान पीडी आनंद सिंह, सीएमओ राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!