चमोली: तो अपनी गर्लफ्रेंड को फोन देने के लिए युवक बना चोर, लाखों के मोबाइल किए चोरी–

by | Dec 20, 2023 | चमोली, चोरी | 0 comments

चमोली पुलिस को मिली कामयाबी, मिल गया मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने वाला चोर युवक, हुआ गिरफ्तार–

गोपेश्वर: चमोली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। नगर के मुख्य तिराहे के समीप ​स्थित मोबाइल फोन की दुकान से लाखों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में आ गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से युवक को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए युवक ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल फोन देने के लिए मोबाइल फोन की दुकान से चोरी की है। उसकी गर्लफ्रेंड ने जैसे ही मोबाइल फोन को खोला और उस पर अपना सिम कार्ड डाला, वैसे ही पुलिस का सर्विलांस सेल भी ए​क्टिव हो गया। जब सर्च किया गया तो गर्लफ्रेंड की लोकेशन भी नगर क्षेत्र में ही मिल गई। इसके बाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लग गई।

दरअसल, शनिवार रात को करीब दो बजे नगर के जिला पंचायत रोड पर चोरों ने एक मोबाइल फोन की दुकान के शटर को लोहे के पाइप से मोड़कर वहां रखे लाखों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी सुशील कुंवर की ​​शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की। नगर के वि​भिन्न दुकानों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इंद्रा मार्केट में दीपू मोबाइल शॉप में भी यह युवा शटर तोड़ने के लिए पहुंचा था,

यह सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है, लेकिन चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण उसे पहचाना नहीं जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवक तक पहुंचने की बहुत को​शिश की, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली थी, लेकिन अचानक चोरी हुए फोन के ए​क्टिव होने पर पुलिस चौकन्नी हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान में चोरी करने वाला युवक तपोवन क्षेत्र का है।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!