संस्कृति: बंड मेले में चक्रव्यूह से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम–

by | Dec 21, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गुप्तकाशी के संस्कृतिकर्मी आचार्य कृष्णानंद नौटियाल की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन, अ​भिमन्यु वध रहा आकर्षण का केंद्र–

पीपलकोटी: सात दिवसीय बंड मेले में चक्रव्यूह से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गुप्तकाशी के लोक संस्कृतिकर्मी आचार्य कृष्णानंद नौटियाल व उनकी पूरी टीम के द्वारा आयोजित इस पौराणिक चक्रव्यूह मंचन को देखने के लिए मेला स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। चक्रव्यूह में वीर अभिमन्यू वध का मंचन बेहद आकर्षण का केंद्र बना रहा। सभी कलाकारों ने चक्रव्यूह में जीवंत अ​भिनय किया।

इससे पहले मेले में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के 444 मेगावाट की विष्णुगाड़पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मेले में शामिल हुए। उनके मौजूदगी में मेले में लोक सांस्कृतिक नाटक चक्रव्यूह का मंचन किया गया। बण्ड विकास मेला के अध्यक्ष अतुल शाह ने अजय वर्मा, केपी सिंह (अपर महाप्रबंधक, टीवीएम एवं पावर हाउस) और एसबी प्रसाद (उप-महाप्रबंधक, मानव संसाधन एवम् प्रशासन) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान लोक गायक जगदीश नैथवाल और गायिका मीना बिष्ट ने एक के बाद एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

ऊंची डांडी कांठ्यूं की गोद मां, लौटी जानी कुहेड़ी, औणा छन रे बाराती आजा आदि गीतों की प्रस्तुति दी। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या गायक मुकेश हटवाल और गायिका अर्चना सती के नाम रही। उन्होंने नंदा देवी भजन के साथ ही मैं पहाड़न, मेरा ठुमका पहाड़ी, क्रीम, पाउडर कनकेलगों मीं, कन रंगत आयीं च बंड मेला मां आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी। गायककारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक भी झूम उठे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!