चमोली: पूर्व सैनिकों को मिलेगी मोबाइल कैंटीन की सुविधा, कई अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा–

by | Dec 21, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments


चमोली पूर्व सैनिक लीग की बैठक में बैंकिंग, सैनिक कल्याण बोर्ड के अ​धिकारियों ने भी दी कई महत्वपूर्ण जानकारी–

गोपेश्वर: जिला सभागार में बृहस्पतिवार को चमोली पूर्व सैनिक लीग की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की वि​भिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। भारतीय स्टेट बैंक शाखा और सैनिक कल्याण बोर्ड के अ​धिकारियों ने बैठक में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

बैठक के मुख्य अति​थि कर्नल (अवकाश प्राप्त) हरेंद्र सिंह रावत ने सभी पूर्व सैनिक संगठनों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर एक पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याओं का निदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक-

गौरव सैनानी संगठन कर्णप्रयाग के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में कैंटीन की सुविधा देने पर जोर दिया। कहा कि कर्णप्रयाग व पोखरी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को रुद्रप्रयाग कैंटीन में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, जिस पर चमोली पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल (अप्रा) डीएस बर्त्वाल ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कैंटीन की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। वन रेंक वन पेंशन में वेतन विसंगतियों पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष मातबर सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह रावत, बीना, पुरणी देवी, सुशीला, रमेश बर्त्वाल, करन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत और एसबीआई शाखा मैनेजर सुमित कुमार, एसएस खत्री, बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी के साथ ही कई अवकाश प्राप्त सैन्य अ​धिकारी व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!